रांची, दिसम्बर 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल और सीता फॉल में नववर्ष के मौके पर पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए बुधवार को पर्यटनकर्मियों, स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों की बैठक सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नववर्ष पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की समीक्षा की गई और तय किया गया कि पर्यटक स्थलों पर नशा करने और बेचने, प्लास्टिक तथा थर्मोकोल के प्लेट का उपयोग और डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। पर्यटकों का स्वागत 'अतिथि देवो भवः' के तर्ज पर किया जाएगा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती होगी। शराब पीकर हुड़दंग करनेवालों और लापरवाही से वाहन चलानेवालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बैठक में एसआई वरुण कुमार, पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, कुच्चू मुखिया सहदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.