नई दिल्ली, जनवरी 11 -- भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई हुंडई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, हुंडई साल 2026 की शुरुआत यानी जनवरी महीने में अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इनमें कंपनी की पॉपुलर सेडान वरना से लेकर और ऑरा और हुंडई अल्काजार जैसी एसयूवी से लेकर वेन्यू तक शामिल है। ग्राहक जनवरी महीने के दौरान इन मॉडलों को खरीद कर अधिकतम 70,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।हुंडई वरना पर 70000 तक की छूट हुंडई भारतीय ग्राहकों के बीच पॉपुलर सेडान वरना पर जनवरी महीने के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि ग्राहक हुंडई वरना खरीदने पर इस दौरान अधिकतम 70,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। भारतीय मार्...