नई दिल्ली, फरवरी 20 -- वियतनाम की इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी विनफास्ट ने भारतीय बाजार में तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कंपनी की उपलब्धि का अंजादा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उसने जनवरी 2026 की सेल्स में हुंडई को सेगमेंट में पीछे छोड़ दिया। अब कंपनी अपनी पोजिशन को ज्यादा मजूबत करने और देश के ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए नया 'वैल्यू एश्योर्ड' प्रोग्राम लेकर आई है। इस प्रोग्राम की खास बात ये है कि पेट्रोल या डीजल गाड़ी में ट्रेड करने वाले कस्टमर्स को कंपनी VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV पर 1.30 लाख रुपए तक का एक्सचेंज बेनिफिट देगी। हालांकि, इस प्रोग्राम का सबसे बड़ा हिस्सा कंपनी का बायबैक सपोर्ट है, जो प्लान और शर्तों के आधार पर एक्स-शोरूम कीमत के 75% तक की पक्की रीसेल वैल्यू का वादा करता है। विनफास्ट का यह भी कहना है ...