आगरा, फरवरी 21 -- शनिवार को बाईपास रोड स्थित अरविंद हुंडई शोरूम पर कंपनी की नई प्राइम एसडी लॉन्च की गई। कार्यक्रम में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के क्लस्टर बिजनेस मैनेजर तेजवीर सिंह राठौर मुख्य अतिथि रहे। नई कार की शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये से कम रखी गई है। अरविंद ग्रुप के निदेशक मयूर बंसल ने बताया कि नया मॉडल वैश्विक डिजाइन और कॉमर्शियल उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें कंपनी फिटेड सीएनजी, बढ़ा हुआ लैग रूम, बेहतर माइलेज और सुरक्षा फीचर दिए गए हैं। लॉन्चिंग अवसर पर वितरक कंपनी के जीएम गौरव सारस्वत, भुवनेश गौतम और निष्कर्ष कालरा मौजूद रहे। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक और टैक्सी संचालकों को वाहन की विशेषताओं की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...