नई दिल्ली, फरवरी 6 -- हुंडई मोटर इंडिया इस महीने यानी फरवरी में अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें वरना सबसे ऊपर है। दरअसल, इस सेडान पर 98,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 70,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 3,000 रुपए का एक्स्ट्रा ऑफर शामिल है। ये डिस्काउंट कार के वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा। वरना की एक्स-शोरूम कीमतें 10.79 लाख से 17.13 लाख रुपए के बीच है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टूस जैसे मॉडल से होता है।हुंडई वरना के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस वरना में 1.5 लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 113 hp का पावर और 144 Nm का टार्क पैदा करता है। वहीं, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रो 158 hp का पावर और 253 Nm टॉर्क...