देहरादून, अक्टूबर 16 -- जल संस्थान कर्मचारी संघ ने स्थानांतरण नीति लागू नहीं होने के बावजूद कर्मचारियों के नियमविरुद्ध ट्रांसफर करने का विरोध किया है। संघ ने जल संस्थान के उच्च अफसरों पर मनमानी करने का आरोप लगाकर चेतावनी दी। जल संस्थान कर्मचारी संघ ने गुरुवार को नेहरू कालोनी स्थित जल भवन कार्यालय पर आम सभा कर कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण नहीं होने पर रोष जताया। अध्यक्ष गिरीश जोशी और महामंत्री नंदलाल जोशी ने कहा कि स्थानांतरण सत्र समाप्त होने के बावजूद उत्तराखंड जल संस्थान के अधीनस्थ कार्मिकों के स्थानांतरण किए गए हैं जिसका संघ ने पूर्व में विरोध किया था। कहा कि संस्थान के उच्च अधिकारी द्वारा कर्मचारियों के स्थानांतरण भविष्य में भी किए जाने की बात कही गई थी। कहा कि अधिकारी द्वारा कर्मचारियों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण पर ज्यादा जोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.