कोडरमा, दिसम्बर 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के हीरोडीह पंचायत अंतर्गत तेतरियाडीह गांव में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा प्रायोजित कौशल उन्नयन योजना के तहत 25 दिवसीय जूट क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 20 लाभुकों को शामिल किया गया है, जिन्हें जूट क्राफ्ट के माध्यम से बैग, फाइल फोल्डर एवं थैला निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, कोडरमा के जिला उद्यमी समन्वयक अघनु उरांव एवं पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला उद्यमी समन्वयक अघनु उरांव ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं एवं महिलाओं को कौशलयुक्त बनाकर उन्हे...