नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नीता अंबानी की शानो-शौकत और राजसी ठाट किसी महारानी से कम नहीं होते। ये बात उनके कपड़ों के साथ ज्वैलरी से भी समझ आ जाती है। बड़ी बहू श्लोका मेहता की मां मोना मेहता के 60वें जन्मदिन के मौके पर रेडी नीता अंबानी का लुक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वजह है गले में पहना नेकलेस, जिसमे लगा पत्थर दुनिया के सबसे अनमोल और कीमती पत्थरों में से एक है। जिसकी कीमत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। तो चलिए जान लें आखिर क्यों हो रही नीता अंबानी के इस नेकलेस की चर्चा।दुर्लभ पत्थर से जड़ा नेकलेस पहकर हुईं रेडी नीता अंबानी ने बर्थ डे पार्टी के लिए बेहद कीमती और दुर्लभ पत्थर ब्राजीलियन पराइबा टूरमलिन जड़े पत्थर को पहना था ये पत्थर बेहद दुर्लभ है और दुनिया में बहुत कम मात्रा में उपलब्ध है। इस पत्थर में खास इलेक्ट्रिक ब्लू एंड ग्रीन कलर की स...