नोएडा। हिन्दुस्तान, जून 14 -- एक न्यूज चैनल के सीईओ और मुख्य संपादक से 60 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि महिला एंकर शाजिया निसार हीरे-सोने से जड़ा 25 लाख की कीमत का लिमिटेड एडिशन वाला मोबाइल रखती थी। शौक के लिए विदेश से कई बिल्लियां मंगाई थीं। यही नहीं, इसी साल 7 फरवरी को उसने 25 लाख रुपये की स्कॉर्पियो गाड़ी भी खरीदी थी। इसका भुगतान शाजिया के खाते से किया गया। शाजिया के बैंक खातों से 30 लाख रुपये से अधिक की रकम जुलाई 2024 से जून 2025 तक सहयोगी आदर्श झा को भेजी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रंगदारी मामले में एक समाचार चैनल की महिला पत्रकार (एंकर) शाजिया निसार और डिजिटल मीडिया के एंकर आदर्श झा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी समाचार चैनल के सीईओ से दो करोड़ 26 लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.