रांची, नवम्बर 24 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के ठाकुरगांव निवासी हीरालाल साहू को राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ का रांची जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने संगठन विस्तार के क्रम में हीरालाल साहू को रांची जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। साहू के मनोनयन पर पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, नगर अध्यक्ष शाहबाज अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.