धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद। हीरापुर, ज्ञान मुखर्जी रोड, हरि मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को पांच घंटे बिजली नहीं रही। बिजली संकट से लोग परेशान रहे। बिजली सुबह नौ बजे गुल हुई, जो दोपहर दो बजे के बाद लौटी। तब लोगों को राहत मिली। बिजली विभाग के अभियंता का कहना है कि हीरापुर क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य व कवर तार लगाया जा रहा है। इस कारण बिजली कटौती की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...