धनबाद, जनवरी 21 -- धनबाद, वरीय संवाददाता दुर्गा मंदिर रिलीजियस एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को हीरापुर दुर्गा मंदिर में प्रेस वार्ता कर प्रांगण के सामने स्थित जमीन को लेकर उठे विवाद पर अपनी बात रखी और लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि बीते दिनों कुछ अज्ञात लोगों की ओर से मंदिर प्रांगण के सामने स्थित जमीन पर एक बैनर लगाया गया था और खाटू श्याम जी की तस्वीर जमीन पर रखी गई थी। ट्रस्ट के अनुसार धार्मिक आस्था और स्थल की गरिमा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति के सदस्यों ने भगवान की तस्वीर को सम्मानपूर्वक सामने स्थित ट्रस्ट के ओर से स्थापित हनुमान मंदिर में स्थापित कर दिया और वहां लगाए गए अस्थायी बैनर को हटा दिया। ट्रस्ट का कहना है कि बैनर हटाए जाने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने इसका विरोध किया। इसको लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.