प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। हीरागंज रजबहा के टूटने से इलाके के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा में बोई गई फसल पानी में जलमग्न हो गई। सुबह किसानों की नजर पड़ी तो अवाक रह गए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बिहार इलाके से गुजरी हीरागंज रजबहा देवगलपुर गांव के सामने ओवरफ्लो होकर बुधवार रात टूट गई। नहर का पानी आगे बढ़ा तो दर्जनों किसानों की सैंकड़ो बीघे में बोई फसल जलमग्न हो गई। इलाके के गिरीशचन्द्र, उमाशंकर, हरिशरण शुक्ल, रविशंकर शुक्ल, कृष्ण कुमार, सूर्य नारायण शुक्ल, दिनेश शुक्ल आदि किसानों ने नहर टूटने और बांधने में देरी होने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही और उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...