घाटशिला, फरवरी 22 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के कालचिती पंचायत के हीरागंज गांव में आदिम भूमिज समाज कल्याण समिति के तत्वावधान मे चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर रिला माला क्लब सुसुम दुरांग कुकड़ू और आदिवासी भूमिज सूसून दुरा गांवता मधुबन के द्वारा पाता नाच प्रस्तुत किया गया। पुरुलिया के बाड़ेडीह वीनापानी और छोटा पोड़ाश्या आदिवासी हरिजन द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति की गई। इससे पहले समाज के लोगों द्वारा पूजा-अर्चना कर शहीद रघुनाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के अलावा असित सिंह सरदार, रवि सिंह, ग्राम प्रधान गौर सिंह, दशरथ सोरेन, तुषार कांत सरदार, ठाकुर दास सिंह, प्रफुल्ल सिंह, गोविंद सिंह, श्रीपति सिंह, नंदलाल सिंह, लखन सिंह, जयदेव सिंह, तुलसी सिंह, विभ...