धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के सीबीएसई 10वीं बोर्ड के 40 छात्र-छात्राओं का विषय बदल गया है। एडमिट कार्ड मिलने पर विषय में बदलाव की सूचना मिलते ही छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी आक्रोशित हो गए। स्कूल गेट पर शुक्रवार को विरोध प्रकट किया। छात्रों का कहना है कि संस्कृत कम्युनिकेटिव के बदले एडमिट कार्ड में संस्कृत विषय दे दिया गया है। हमने सालभर संस्कृत कम्युनिकेटिव विषय की तैयारी की। अब हमारे पास नए विषय की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं है। दोनों विषय में काफी अंतर है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल प्रबंधन विषय में बदलाव कराने के लिए प्रयास करे अन्यथा आंदोलन होगा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों संग मिलकर बातचीत की। अभिभावकों ने कहा कि बच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.