धनबाद, जनवरी 17 -- धनबाद। धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के सातवीं कक्षा के छात्र प्रियांश आनंद की लिखित पुस्तक हेल स्टेशन का द्वितीय संस्करण प्रकाशित हुआ है। प्रियांश की किताब चर्चा में है। स्कूल प्राचार्य पूर्णिमा सिल ने प्रियांश आनंद को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि साहित्य सृजन, प्रतिभा विद्यार्थियों की रचनात्मकता क्षमता और बौद्धिक विकास को दर्शाता है। स्कूल ने निरंतर लेखन के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...