हरदोई, फरवरी 24 -- हरदोई। सीएसएन हीरक जयंती समारोह के चौथे दिन अकादमिक व्याख्यानमाला एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक हुआ। समाजशास्त्र विभाग द्वारा स्व. डी.पी. कटियार स्मृति 'पंचकोष का सिद्धांत' विषयक व्याख्यान का प्रायोजन वरिष्ठ चिकित्सक विनय कटियार ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि युवा पीढ़ी को रोजगारपरक शिक्षा के साथ संस्कार, संयम और अनुशासन की भी आवश्यकता है। अनुशासित और संस्कारित युवा ही नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पंचकोषों के संतुलन को आनंद और स्वास्थ्य का आधार बताया। विशिष्ट वक्ता जवाहरलाल नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाराबंकी के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने कहा कि पंचकोषों के समन्वय से ही आत्मा से परमात्मा तक की उच्च अवस्था प्राप्त की जा सकती है।...