मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- रेलवे हरथला कॉलोनी में स्थित आर्य समाज के 75वें वार्षिक उत्सव हीरक जयंती समारोह के तीसरे दिन रविवार को यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ ब्रह्मा पंडित सुरेश शास्त्री ने वेद मंत्रों का पाठ करते हुए यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डाला। वहीं हरियाणा से आए प्रदीप शास्त्री भजनोपदेशक ने बताया कि आज सोशल मीडिया का युग है। परिवार किस प्रकार मोबाइल के माध्यम से टूटते जा रहे हैं। बच्चों को कैसे बचाया जाए लोग स्वाध्याय छोड़कर गूगल का सहारा लेते हैं। वहीं अन्य विद्वानों ने बताया कि आज दुनिया में विभिन्न प्रकार के आडंबर फैला रहे हैं इनसे बचना है तो आर्य समाज को अपनाना होगा। देश विभिन्न कुरीतियों का शिकार होता जा रहा है। आर्य समाज से जुड़कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। आर्य समाज से जो जुड़ेगा वह कुरीतियों से बच सकता है। आज भी कार्यक्रम यथावत ...