गोड्डा, दिसम्बर 10 -- मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राम सुंदर राम उच्च विद्यालय बलबड्डा की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में ग्रामीणों की ओर से हीरक जयंती समारोह मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा। जिसमे एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। हीरक जयंती का मुख्य कार्यक्रम 19 दिसम्बर को होगा। समारोह के सफल संचालन हेतु मंगलवार को विद्यालय प्रांगन में एक महत्वपूर्ण बैठक अशोक कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एक कमेटी गठित की गई जिसमे डा. पी.एन. कुलदीप अध्यक्ष,धनंजय कुमार सिंह सचिव और नयन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। सलाहकार के रूप मे अरूण कुमार सिन्हा एवम कार्यकारिणी मे मनोज मेहता,आलोक कुमार सिंह, पंकज कुमार अतुल,मृत्युंजय भगत,शैलेन्द्र कुमार सिंह,प्रीतेश रंजन,मधुकर मधु...