मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर कॉलेज से विवि तक कई कार्यक्रम होंगे। विवि प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि विवि के विभाग अगर कोई कार्यक्रम करते हैं तो इसकी सूचना कार्यक्रम के दो दिन पहले इंजीनियरिंग सेक्शन को देनी होगी। अगर कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति करते हैं तो मंच पर बैठने वाले अतिथियों के नाम की स्वीकृति कुलपति से ले ली जाए। मंच पर पांच से अधिक अतिथि नहीं बैठेंगे। कार्यक्रम के लिए मिनट टू मिनट के विवरण की स्वीकृति कुलपति कार्यालय से पहले ही ले लेनी होगी। कार्यक्रम के दौरान किसी पुस्तक या पत्रिका का लोकार्पण होता है तो उस किताब या पत्रिका को रेशम के लाल या पीले कपड़े में लपेटकर एक ट्रे में लाया जाये। किसी भी कार्यक्रम में विवि के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.