बदायूं, दिसम्बर 2 -- बिल्सी। सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर आयोजित किया गया। जिसमें करीब 20 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारू गुप्ता ने बताया गर्भावस्था के दौरान रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर मां के साथ-साथ शिशु का स्वास्थ्य भी खतरे में पड़ जाता है।गर्भवती महिलाएं आयरन, फॉलिक एसिड, हरी सब्जियों, दालों, अनाज, खजूर, चुकंदर और गुड़ जैसी चीजों को नियमित आहार में शामिल करें। इस मौके पर सुमन शर्मा समेत कई स्टाफ नर्स मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...