रांची, अप्रैल 7 -- रांची, संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर रांची में जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ वायु और स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला हुई। स्टेट एपिडेमोलॉजिस्ट प्रवीण कर्ण ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण कड़ी धूप और गर्मी एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर सभी अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था दुरुस्त की गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी जानलेवा होती जा रही है। गर्मी से बचाव के लिए ट्रैफिक सिग्नल के पास शेड का व्यवस्था की जा सकती है, जिससे ठहराव के समय लोगों को छाया मिल सके। चौक-चौराहे पर ठंडे पानी एवं छाछ की व्यवस्था प्रशासन की ओर से हो सकती है। लोगों को बढ़ती गर्मी में अनावश्यक रूप से बहार निकलने से बचना चाहिए और खुद का ध्यान रखना चाहिए। एसी के बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.