बहराइच, मई 17 -- बहराइच। भीषण गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को आधा दर्जन से अधिक मरीज मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आए, वह सभी हीट स्ट्रोक से पीड़ित थे। डाक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज किया। डॉक्टरों के मुताबिक लगातार धूप में रहने या गर्म स्थान पर रहने से यह स्थिति बनती है। जो भी मरीज धूप से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित होकर आ रहे हैं। उनमें अधिकतर वह लोग हैं जो काम के सिलसिले में बाहर निकले हैं। फिजिशियन डॉ. मोईन अहमद का कहना है कि अगर घर से अधिक समय तक बाहर रहना पड़े तो पानी साथ में रखें। तरल पेय पदार्थ लेते रहें साथ ही धूप से बचयाव के लिए सफेद कपड़े का इसतेमाल करें। डॉ. मोईन का कहना है कि बच्चों, प्रसूताओं, गर्भवती महिलाओं को डिहाइड्रेशन से बचाना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.