बरेली, मार्च 20 -- - मौसम विभाग का अनुमान, इस बार हीट वेव के दिन अधिक होंगे - करीब दो सप्ताह पहले से ही चलने लगेगी हीट वेव, बढ़ा खतरा बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में हीट स्टोक वार्ड में इस बार अधिक बेड लगाए जाएंगे। साथ ही सीएचसी पर भी हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया जाएगा। मौसम विभाग ने पहले ही आशंका जताई है कि इस साल गर्मी का प्रकोप अधिक हो सकता है। मार्च में ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है और ऐसे में आशंका है कि अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस साल हीटवेव के दिनों की संख्या बढ़ सकती है। इसका असर बीते साल की अपेक्षा पहले शुरू हो सकता है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल और सीएचसी पर पर्याप्त इंतजाम रखने का शासन ने निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.