अररिया, मई 13 -- रामगढ़ चौक। रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र में हीट वेव की स्थिति ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जिस कारण रामगढ़ चौक बाजार की सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ देखने को मिल रहा है। जहां बाजार में आमतौर पर सुबह से ही चहल-पहल रहती थी लेकिन गर्मी के कारण बाजार की सड़कों एवं बाजार में सन्नाटा पसरा है। स्थानीय दुकानदार रामप्रवेश कुमार आदि कई लोगों ने बताया कि तेज धूप के कारण ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है बहुत कम लोग बाजार आ रहे हैं। तेज धूप से बचने के लिए लोग घरों में ही सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.