संतकबीरनगर, मई 18 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। गर्मी के चलते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है । पिछले तीन दिनों से तापमान 43 और 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। लोगों को न तो घर के अंदर राहत मिल रही है और ना ही घर के बाहर। घर में बदलाव कर चार से पांच डिग्री तापमान को कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगा। पब्लिक हेल्थ पर एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण लेकर डॉ आरपी मौर्य लौटे हैं। उन्होंने बताया कि घर की छत को सफेद रंग से पेंट कर दिया जाए तो घर के अंदर के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ जाएगी। सफेद रंग के कारण सूरज से आने वाली किरणें रिफ्लेक्ट होकर लौट जाएंगी और उष्मा का अवशोषण नहीं होगा। इसके अलावा घर की खिड़कियों पर हरे रंग का मैट भी बेहद कारगर साबित होगा। खिड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.