कानपुर, मई 14 -- कानपुर। हीट वेव ने शहर में दस्तक दे दी है। बुधवार को दिनभर चले लू के थपेड़ों से पूरा शहर तमतमा उठा। अधिकतम तापमान 40.4 (एयरफोर्स 41.8 डिग्री) डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का मानना है कि हीट वेव तो जारी रहेगी लेकिन विक्षोभों के कारण बीच में फिर ब्रेक लग सकता है। आंधी-पानी की संभावना है। लू की शुरुआत मंगलवार से हो गई थी। लू की रफ्तार बुधवार से बढ़ गई। 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली। प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की रफ्तार 35-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंची। सीजन में पहली बार दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तापमान में वृद्धि अधिक तो नहीं हुई, लेकिन शुष्क हवाओं के कारण लोग बेहाल हो गए। बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 40.4 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.