औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार को जिले के कुटुंबा रेफरल अस्पताल, प्रखंड सह अंचल कार्यालय बारुण, देव प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय भरकुर तथा आंगनबाड़ी केंद्र भरकुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। कुटुंबा रेफरल अस्पताल के निरीक्षण में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। उन्होंने महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, ओपीडी, दवा भंडारण कक्ष, एक्स-रे रूम और टीकाकरण कक्ष सहित विभिन्न पंजी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। दवा भंडारण कक्ष में दवाएं अव्यवस्थित पाई गईं। कई दवाएं फर्श पर बिखरी थीं और फ्रीज कार्यशील नहीं था। इस पर उन्होंने ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.