गोरखपुर, मई 12 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी यूपी में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। दिन के अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल मौजूद रहे। इसके बावजूद सूरज के तेवर नरम नहीं पड़े। दिन चढ़ने के साथ सूरज और लाल हुआ। इस बीच करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। गोरखपुर के आसपास के क्षेत्र में कही-कही बौछारें पड़ी हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है। रात के तापमान में भी बीते 24 घंटे में इजाफा हुआ है। रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने इसे हीट वेव कंडीशन माना है। विभाग के मुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.