संभल, अप्रैल 8 -- गर्मी का पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और हीटवेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में जिला अस्पताल में भीषण गर्मी से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में हीटवेव से बचाव के लिए छह बेड रिजर्व किए गए हैं। तीसरी मंजिल पर चार बेड और इमरजेंसी वार्ड में दो बेड तैयार किए गए हैं, जहां हीटवेव से प्रभावित मरीजों का तुरंत इलाज किया जा सकेगा। इसके साथ ही अस्पताल में आईसपैक, कूलर, जरूरी दवाएं और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की विशेष तैनाती कर दी गई है। डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पताल पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.