आगरा, अप्रैल 5 -- मौसम विभाग की ओर से हीटवेव को लेकर जारी अलर्ट के चलते नगर निगम ने भी पूरी तैयारी कर ली है। हीटवेव से बचाव के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को निगम ने नालों की सफाई के दौरान चेन मशीन, जेसीबी आदि चलाने वाले चालकों को ठंडे पानी की बोतलों का वितरण किया। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कर्मचारियों को हीटवेव से बचने के लिए एहतियात बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मौसम में शरीर को डीहाइड्रेटेड होने से बचाने के लिए अधिक से अधिक पानी या अन्य तरल पदार्थ का सेवन करते रहें। ढीले और सूती कपड़े पहनें। जब भी धूप में घर से काम के लिए निकलें तो अपने साथ पानी की बोतल रखें। घर में भी नारियल पानी, नींबू, शिकंजी ,छाछ, लस्सी, नींबू पानी, बेल शरबत, कच्चे आम की लस्सी, गन्ने का रस और ग्लूकोन डी पाउड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.