देवरिया, मार्च 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। गुरूवार को तेज धूप व पछुआ हवा के झोंके के साथ गेहूं की फसलों पर हीटवेब का प्रकोप शुरू हो गया। गेहूं पकने से पहले ही तेज पछुआ हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ गयी। इससे फसल सूखने पर गेहूं का दाना पतला हो जायेगा और गेहूं की पैदावार कम हो जायेगी। अभी गेहूं की फसल के तैयार होने में 10-15 दिन का समय है। पछुआ हवा चलने से पिछेती गेहूं को सबसे अधिक नुकसान होगा। जिले में करीब पौने दो लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गयी है। जिन क्षेत्रों में धान की फसल कम होता है वहां किसान पहले गेहूं की बुवाई करते हैं। अगेती गेहूं की फसल में दाना पकने की प्रक्रिया चल रही है। गेहूं की फसल के लिए यह मौसम काफी महत्वपूर्ण होता है। इस समय मौसम सामान्य रहने से गेहूं के दाने को परिवक्व होने का पूरा मौका मिलता है। इससे फसल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.