शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- प्रदेश में हीटर से बढ़ रहे हादसे को लेकर बिजली निगम के कर्मचारी अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे। उसके लिए निगम ने पंपलेट तैयार कर लोगों में वितरित करना शुरू कर दिया है। पुवायां सहित कई जगह डिजिटल तरीके से पंपलेट बांटे जा रहे हैं। दरअसल बंद कमरे में हीटर लगाकर आराम से सो जाना खतरा से खाली नहीं होता है, जिससे कई बार हादसा हो जाते हैं। उन्हीं सब समस्या को देखते हुए बिजली निगम के अधिकारियाें ने पंपलेट बनवाकर बांटना शुरू कर दिए हैं। जिले के बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं को समझाकर हीटर से होने वाले नुकसान के बारें बताने के लिए कर्मियों को जानकारी दी गयी है। एक्सईएन पुनीत निगम ने बताया कि हीटर से बिजली की खपत होती ही है और रात भर चलने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.