सोनभद्र, जनवरी 27 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत स्थित शिवल्ला टोला में सोमवार की शाम करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वह हीटर पर खाना बनाते समय करंट की चपेट में आ गया। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के शिवल्ला टोला निवासिनी 60 वर्षीय वृद्ध महिला सुषमा देवी पत्नी श्रीकृष्ण दूबे उर्फ मुन्नू सोमवार की शाम को घर में हीटर पर खाना बना रही थी। हीटर में विद्युत प्रवाहित होने तथा उसके चपेट में आने से झुलस गयी। चीख पुकार सुनकर लोगों ने आनन-फानन में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जा रहे थे, रास्ते में ही वृद्ध महिला ने दम तोड़ दी। बताते हैं कि वह महिला घर पर अकेली रहती थी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मेमो भेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.