सीवान, जून 14 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बारिश नहीं होने से किसानों के लिए धान का बिचड़ा गिराना मुश्किल हो रहा है। कारण कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में नमी नहीं है। इससे खेतों की जुताई व बिचड़ा डालने में परेशानी हो रही है। अधिकतर किसानों ने अभी तक धान का बिचड़ा नहीं डाला है। बताया जा रहा कि धान की खेती के लिए जरूरी बारिश नहीं हो रही। इससे खेत सूखे हैं, वहीं खेतों से नमी गायब है। बारिश के अभाव में खेतों की जुताई भी सही से नहीं हो पा रही। इससे बिचड़ा डालने की तैयारी में देरी हो रही। सूखे खेत व नमी की कमी के कारण किसान समय पर धान का बिचड़ा नहीं डाल पा रहे हैं। मेघ नहीं बरसने से धरती आग उगल रही है। दस हजार हेक्टेयर में धान का बिचड़ा गिराने का लक्ष्य जिला कृषि कार्यालय के अनुसार, इस साल 10,000 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.