नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली जल बोर्ड में इंजीनियरों की कमी जल्द दूर होगी। विभाग की ओर से 131 जूनियर सिविल इंजीनियर अनुबंध पर तैनात किए जाएंगे। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्र उम्मीदवार 15 अप्रैल तक ई-मेल के माध्यम से या दिल्ली जलबोर्ड के मुख्यालय में पहुंचकर आवेदन पत्र जमा करा सकेंगे। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, यह भर्ती एक साल की लघु अवधि के लिए की जाएगी, लेकिन बाद में इसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है। गेट परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन फार्म का प्रारूप अपलोड कर दिया गया है। इस निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करने के साथ-साथ इंजीनियरिंग समेत अन्य स्कूली प्रमाणपत्र जमा कराने होंगे। इसके अलावा विभाग की ई-मेल आईडी djbdirector@gmail.com पर भी आवेदन पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.