गोंडा, फरवरी 19 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत भीखमपुर नौरंगाबाद निवासी वासुदेव पुत्र संतराम ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि बुधवार सुबह पेड़ के हिस्सेदारी के विवाद को लेकर गांव के रामदेव, महादेव पुत्रगण सन्त राम, रामशंकर पुत्र महादेव, राजू पुत्र हीरालाल ने मिलकर वादी व पत्नी को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडा से मारा-पीटा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...