बरेली, फरवरी 16 -- मीरगंज, संवाददाता। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर 502 ग्राम स्मैक एवं बाइक बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया। शनिवार रात में पुलिस को बिना नंबर प्लेट की बाइक से तस्कर के गुगई तिराहे की ओर जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसओ संजय तोमर, चौकी प्रभारी मीगंरज पंकज कुमार एवं लभारी चौकी प्रभारी सूरज पाल सिंह ने पुलिस के साथ घेराबंदी की पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा निवासी गुलड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 502 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल एवं बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी से थाने में पूछताछ की। एसओ ने बताया बरामद स्मैक की कीमत 50 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी मीरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसओ ने बताया आरोपी ने पूछताछ में दो अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर लंबे समय स...