जामताड़ा, दिसम्बर 9 -- हिस्ट्रीशीटर साइबर आरोपी तजाउल अंसारी अपने चार शार्गिदों के साथ गिरफ्तार जामताड़ा,प्रतिनिधि। जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हिरापुर जंगल के समीप छापेमारी कर पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरबंधा निवासी सद्दाम अंसारी(उम्र-19 वर्ष),सलामत अंसारी व तस्लीम रजा (उम्र-24 वर्ष) एवं उपर भीठरा निवासी सबीर अंसारी(उम्र-19 वर्ष) शामिल है। इसके अलावे नारायणपुर थाना क्षेत्र के तजाउल अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों के पास से 09 मोबाइल एवं 12 सिमकार्ड बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या-75/25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।...