हरिद्वार, मार्च 4 -- हरिद्वार, संवाददाता। एएनटीएफ और सिडकुल पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 101.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत 30 लाख बताई जा रही है। एक आरोपी सिडकुल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जबकि दूसरे के खिलाफ सहारनपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सूचना मिलने पर एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत तोमर और सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दवा चौक पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर 101.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.