बिजनौर, फरवरी 7 -- गांव नगरपुर खड़कसैन निवासी एक महिला ने हिस्ट्रीशीटर सहित चार लोगों पर घर में घुसकर पति के साथ मारपीट कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित के मेडिकल परीक्षण के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता राजो देवी पत्नी विजयपाल सिंह निवासी ग्राम नागरपुर खड़कसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिजन नजीबाबाद विवाह समारोह में गए हुए थे। उनके पति विजयपाल सिंह घर पर अकेले थे। देर शाम पति को अकेला पाकर रंजिशन गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर सहित उसके परिजन घर में घुस आए। आरोप है कि पति से मारपीट कर आरोपियों ने घर में खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी। घर में खड़े बाइक, मेट्रो, में तोड़फोड़ की। आरोपी पति की बेहोशी की हालत में कीमती सामान भी ले गए। पुलिस ने मामले में त्रिलोक, नरेश कुमार, ठाकुर, श...