हाथरस, फरवरी 9 -- पिछले दिनों सादाबाद के बढ़ार चौराहे पर हुई जवान की हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीटिर सहित ग्यारह आराेपी फरार चल रहे है। पुलिस टीमें लगातार उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस दो आरोपियों को पकड़कर पहले ही जेल भेज चुकी है। पिछले दिनों गुरुवार दोपहर को सादाबाद के बढ़ार चौराहे के निकट सेना में तैनात जवान अखिलेश कुमार की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या उस समय हुई जब जवान हाथरस न्यायालय में तारीख करके अपने दोस्त की कार से वापस अपने घर आगरा लौट रहा था। इस मामले में मृतक की बहन डौली ने अपने ही गांव समदपुर के दस नामजद सहित तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। हत्याकांड के बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने पांच टीमों का गठन किया। हत्याकांड के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने दो आरोपियो...