बरेली, फरवरी 14 -- बरेली। बारादरी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों को तमंचों के साथ गिरफ्तार करके आर्म्स एक्ट में जेल भेजा है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आजमनगर निवासी कासिम उर्फ आशु को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ चोरी, लूट एवं गैंगस्टर समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा दुर्गानगर निवासी रितिक ठाकुर को जोगीनवादा चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस मिला है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.