संभल, जून 25 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के कैलमुंडी गांव निवासी ऋषिपाल सिंह ने कैलादेवी थाने में हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ऋषिपाल का आरोप है कि वह 28 मई को गांव बमनपुरी में डॉक्टर से दवा लेने जा रहा था। तभी रास्ते में हिस्ट्रीशीटर अवधेश व उसके भाई मुकेश और सुखराम ने घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडों से पीटा। राहगीरों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर अवधेश, मुकेश और सुखराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.