अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग व कार में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें भाजपा नेता व इगलास ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण फौजी का भतीजा प्रियेंद्र भी नामजद है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सीसीटीवी के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गभाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर गोरना निवासी कपिल के अनुसार शनिवार को उनका छोटा भाई छोटू उर्फ दीपक अपने दोस्त आयुष उर्फ नोनो व बबलू के साथ अलीगढ़ कोर्ट में अपने मुकदमे की तारीख करके वापस घर आ रहा था। शाम करीब चार बजे वह कार से सूतमील चौराहे से नादा पुल की तरफ 100 मीटर आगे पहुंचा, तभी वहां नगला कलार निवासी प्रियेंद्र उर्फ मोंटी पुत्र हरवीर सिंह, गोल्डी पंडित उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.