हापुड़, दिसम्बर 11 -- देहात थाना क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित सैनी मार्केट के सामने कोल्ड स्टोरेज के पास बीती 18 अगस्त की रात हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह भी बरामद किया है। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि गांव पीरनगर सूदना निवासी कृष्णकांत त्यागी ने 19 अगस्त 2025 को थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 18 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे उनका भाई अतुल त्यागी एके जिम से एक्सरसाइज करके स्कूटी से अपने घर मोहल्ला त्यागी नगर लौट रहा था। आरोप था कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित सैनी मार्केट के सामने जैन कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचने पर बुलेट सवार गांव दोयमी व हाल निवासी देवलोक कोलानी निवासी मनीष उर्फ मतनौरा, ...