बरेली, जनवरी 1 -- नवाबगंज। बुधवार शाम उपनिरीक्षक पवन शर्मा टीम के साथ कुंडरा कोठी चौराहे पर गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि इनायतपुर तिराहे पर एक युवक तमंचे के साथ खड़ा है। जिसपर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम भीमसेन निवासी बालपुर गांव थाना नवाबगंज बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने उसके बारे में जांच पड़ताल की तो नवाबगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...