कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। सचेंडी में भू-विवाद की रंजिश में हिस्ट्रीशीटर का तमंचा लेकर डराने-धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रविवार को उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित भी साबड़ लेकर हिस्ट्रीशीटर के साथ परिवार को धमकी देने पहुंचा था। मामले में फरार चल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। सचेंडी कस्बा निवासी मान सिंह के अनुसार उनका भू-विवाद चल रहा है। इसी खुन्नस में शुक्रवार को विशाल सिंह तोमर, संदीप विश्वकर्मा व तीन अज्ञात साथियों के साथ घर पर आ धमका। दबंगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपितों में किसी के हाथ में तमंचा तो किसी के पास साबड़ था। यही नहीं आरोप है कि तमंचा लिए विशाल तोमर हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर 14 मुकदमे दर्ज है। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट ...