मिर्जापुर, दिसम्बर 27 -- मिर्जापुर। हिस्ट्रीशीटर विंध्याचल थाना क्षेत्र के नचनियाबीर निवासी राजेश यादव उर्फ कल्लू यादव की 27.6 करोड़ रुपए की अचल सपंत्ति शुक्रवार को कुर्क की गई। यह सम्पत्ति हिस्ट्रीशीटर ने अवैध रुप से अर्जित की थी। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि राजेश यादव हिस्ट्रीशीटर है। गांजा, हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करता है। वह तस्करी गिरोह का गैंग लीडर भी है। हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध विंध्याचल थाने में छह एनडीपीएस समेत अन्य धराओं में कुल 13 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस विभाग की ओर से अपराधियों और तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की अवैध रुप से अर्जित की गई कुल 27.6 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति की कुर्क की कार्रवाई की गई है। हिस्ट्रीशीटर ने अवैध गतिविधियों से अपने परिव...