प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर पप्पू सोनकर की एक सप्ताह बाद अस्पताल में मौत को लेकर उसके परिजनों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पोस्टमॉर्टम हाउस पर गुरुवार को पप्पू के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ करने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग की। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने मांग पत्र लेते हुए आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। करछना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 28 जनवरी को सराफा कारोबारियों से लूट के मामले में वांछित सोहबतियाबाग निवासी पप्पू सोनकर और उसके भतीजे अरविंद सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों के पैर में गोली लगने से एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.